आमस: आमस के करमडीह पंचायत के मुंगराइन गांव में ठप पड़ी नल-जल योजना, ग्रामीण पानी को लेकर परेशान
Amas, Gaya | Jun 11, 2026 आमस प्रखंड क्षेत्र के करमडीह पंचायत के मुंगराइन गांव में लाखों की लागत से बनी नल-जल योजना ठप पड़ी है। कई महीनों से जलापूर्ति बंद होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान हैं। टंकी और पाइपलाइन होने के बावजूद नल से पानी नहीं आ रहा। ग्रामीण चापाकल और पारंपरिक स्रोतों पर निर्भर हैं। रखरखाव के अभाव में योजना बेकार पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है क