पन्ना: कागजों पर चमकी, जमीन पर बह गई: पन्ना में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, हादसों को दावत!
Panna, Panna | Jul 4, 2026 पन्ना के धरमपुर में लाखों की लागत से बनी सीसी सड़क और रपट्टा पहली ही बारिश में ताश के पत्तों की तरह ढह गए। चार साल से बडेरा मोड़ का यह मुख्य मार्ग जानलेवा गड्ढों में तब्दील है, जहाँ आए दिन स्कूली बच्चे और बुजुर्ग गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायतों पर प्रशासन गहरी नींद सोया है। आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे?