बेरमो: बेरमो सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, करगली में 1.990 टन अवैध कोयला और 5 बाइक जब्त
Bermo, Bokaro | Jul 3, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सीआईएसएफ ने एमएमडीआर एक्ट के तहत मिली नई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए करगली क्षेत्र में पहली बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि सीसीएल करगली इकाई के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ टीम ने बी. एंड के. एरिया से मिली गुप्त सूचना के आधार पर 37 नंबर कोल डंप क्षेत्र में छापेमारी की।