मुज़फ्फरनगर: सोशल मीडिया पर प्यार का जाल,फिर लूट और ब्लैकमेलिंग,अवैध पिस्टल संग वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल,हनी ट्रैप गैंग गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुख्य आरोपी समरेज समेत तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से स्विफ्ट कार, बाइक, अवैध पिस्टल, चाकू और नकदी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर युवक को बुलाया गया, फिर लूटपाट और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की साजिश रची गई।