सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रंगोली कलाकार प्रमोद ने हैदराबाद के आर्ट फेस्टिवल में बालोद जिले के एक बुजुर्ग की हूबहू जीवंत तस्वीर रंगोली के माध्यम से बनाई। जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए। हाथों में डांग पकड़े बुजुर्ग के आंखों का भाव, चेहरे की झुर्रियाँ और सिर से चेहरे तक फैला बंदन का रंग इतनी बारीकी से उकेरा गया कि दूर से पहचानना मुश्किल है कि यह चित्र रंगोली है।