गलियाकोट: पीएम श्री उमावि पादरड़ी बड़ी में शैक्षिक मार्ग दर्शन शिविर का हुआ आयोजन
श्री दीनदयाल कोष पादरडी बड़ी के तत्वावधान में आयोजित शैक्षिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय पादरडी बड़ी के विवेकानंद हाल में सरपंच लीला देवी नंदलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य व महेंद्र व्यास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कोष के संयोजक नरेंद्र व्यास ने बताया कि इस शिविर में 108 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दी।