गलियाकोट: पंचायत समिति सभा भवन में विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य में लाडो की चौपाल का आयोजन हुआ संपन्न
उपखंड स्तरीय लाडो की चौपाल का आयोजन पंचायत समिति सभा भवन में विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रमुख सूर्या अहारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रधान जयप्रकाश पारगी, उपखंड अधिकारी पंकज कुमार, उप प्रधान कमला डेंडोर, ओंबरी मंडल अध्यक्ष नटवर लाल पटेल, मंडल महामंत्री चन्दन सिंह के सानिध्य में आयोजित किया गया।