गलियाकोट: श्री क्षीरेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्री खीरेश्वर महादेव निरंजनी अखाड़ा में महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महंत हरगोविंदपुरी, आचार्य जयदेव दीक्षित व विप्रवर भूपेंद्र श्रीमाली सहित के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। खीरेश्वर महादेव में देर शाम को गायक सुरेश गहलोत द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।