बनमनखी: बनमनखी में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ, 3 अप्रैल को होगा समापन
बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय स्थित विश्व हिंदू परिषद गढ़ के श्री हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन आचार्य पंडित श्यामा नंद झा, शंकर कुमार झा, सीताराम झा एवं नरेश मोहन झा द्वारा किया जा रहा है। यजमान के रूप में संतोष झा उपस्थित हैं।