पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 207 ग्राम हेरोइन सहित एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवीलाल ने आज शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि गांव 18 पी के निवासी सुनीता और उसके साथी पृथ्वीराज 207 ग्राम हेरोइन के साथ अनूपगढ़ से भगत सिंह नगर रोड़ पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शक होने पर जब उनकी तलाशी लिए तो उनके पास हेरोइन बरामद हुई।