फूलपुुर: फूलपुर क्षेत्र में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल
प्रयागराज: मंगलवार दोपहर दो बजे भीषण गर्मी से लोग परेशान नजर आए। तापमान चालीस डिग्री के पार पहुंचते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।तेज धूप और लू के चलते बाजारों में भी भीड़ कम दिखी। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।