परैया थाना क्षेत्र के भट्ट बिगहा स्थित बधार में पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद मंगलवार दोपहर छापामारी की। जहां खेत की मेढ के बीच भारी मात्रा में फुल हुआ महुआ बरामद हुआ। जमीन के नीचे गड्ढा खोदकर ड्रम में महुआ फुलाया जा रहा था। SHO सुनीता कुमारी ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर गांव के बधार से 1000 लीटर फुला महुआ बरामद कर सुरक्षा बल द्वारा उसे विनष्ट किया गया।