कटनी ग्रामीण: करोड़ों की बिल्डिंग, मैदान गायब: खेलों से दूर रीठी के बच्चे
कटनी जिले के रीठी स्थित सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक भवन तैयार कर दिया गया और उसका उद्घाटन भी हो चुका है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक विद्यालय में खेल मैदान नहीं बन पाया है। मैदान के अभाव में छात्र-छात्राएं खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।