गोपालगंज: पकड़ी मोड़ के समीप बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में महिला की मौत; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के समीप एक बाइक बैरियर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उनके पति जख्मी हो गए। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।