कवर्धा: जिला शिक्षा अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर ABVP ने खोला मोर्चा, DM कार्यालय पहुंच सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम के कार्यकर्ताओं ने कबीरधाम जिले के भ्रष्टाचार में डूबे जिला शिक्षा अधिकारी को हटाने और जिले में खराब शिक्षा व्यवस्था की सुधार करने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।वहीं ABVP के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी भी किया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।