डोमचांच: जलापूर्ति योजना पर उठे सवाल, समाजसेवी बसंत मेहता ने बताया रुपयों का दुरुपयोग
नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र में लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ाकर नदी से जलापूर्ति की महत्वाकांक्षी योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत दूरस्थ स्रोत से पानी लाकर नगर पंचायत डोमचांच शहरी क्षेत्र में आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य तेजी से जारी है। इसी बीच इस योजना को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।