खालवा: खण्डवा में दर्दनाक सड़क हादसा: मामा समेत तीन भांजा-भांजी घायल, जिला अस्पताल रेफर
Khalwa, Khandwa | Jun 21, 2026 खण्डवा जिले की पुलिस चौकी बीड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीड़ के चक्काजाम ढाबे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें मामा और उसके तीन भांजा-भांजी शामिल हैं। घटना रविवार दोपहर 2 बजे की है