देवरिया ग्राम पंचायत की प्रशासक किस्मत गुर्जर को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान, प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में दिया। समारोह में मंत्री, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी तथा खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रही।