राजातालाब: मिर्ज़ामुराद में हाईवे पर कंटेनर ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक और खलासी घायल
हाईवे पर कंटेनर ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक-खलासी घायल वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 12 बजे प्रयागराज नेशनल हाईवे 19 पर एक कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक और खलासी मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।