प्रतापपुर: सूरजपुर जिले में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' का सफल समापन, 5 मई से 20 मई तक चला
सूरजपुर जिले में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल समापन हो गया है। 5 मई से 20 मई तक चले इस अभियान के तहत जिले की 144 ग्राम पंचायतों में कृषक-वैज्ञानिक संवाद शिविर लगाए गए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याएं सुनकर आधुनिक खेती और नई तकनीकों की जानकारी दी। शिविरों में संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती, बीज उपचार, एसआरआई पद्