छठ पूजा के दौरान मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे गोमती नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। यह घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामजानकी घाट मियांपुर पर हुई। जहां नहाते समय किशोर गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।