जौनपुर: जौनपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व संपन्न, बादलों के कारण भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हो सके
आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ का समापन मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। जौनपुर शहर के गोपी घाट, विसर्जन घाट, केरारवीर घाट, हनुमान घाट, अचला देवी घाट, मियांपुर घाट समेत शहर और ग्रामीण इलाकों के तालाबों व नदियों के तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही