जौनपुर: छठ पर्व पर जौनपुर शहर में यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की गई
जौनपुर में छठ पर्व के दौरान व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को घाट तक आसानी से पहुंचाने के लिए जौनपुर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक और 28 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से 8 बजे तक कई मार्गों पर तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।