सासाराम: एसपी विनीत कुमार ने सासाराम के मुफस्सिल थाने के किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों के दिए कई निर्देश
Sasaram, Rohtas | Mar 20, 2024 सासाराम मुफस्सिल थाना का रोहतास एसपी विनीत कुमार के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान मुफस्सिल थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को कई निर्देश दिया गया है। एसपी ने इस दौरान शस्त्र रजिस्टर, अपराध और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की ड्यूटी महत्वपूर्ण स्थान पर लगाए जाने का निर्देश दिया है ।