सासाराम: सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मौके पर पहुंची GRP थाना पुलिस
Sasaram, Rohtas | Mar 20, 2024 सासाराम के रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का अचानक संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद GRP थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मच गई है। मृतक व्यक्ति का नाम दीपक कुमार बताया जा रहा है।