बदायूं: उझानी के भगवान दास ढावा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
Budaun, Budaun | Oct 17, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर भगवान दास ढावा के पास शनिवार ढाई बजे के आसपास अज्ञात वाहन 32 वर्षीय जीवन शर्मा पुत्र वेदराम शर्मा निवासी मौहल्ला सरौरा कल्याण चौक उझानी को रौंदकर फरार हो गया। पीआरवी 112 व परिजन मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल जीवन शर्मा को बदायूं जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।