डॉ. अंबेडकर नगर: महू पाताल पानी से कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन जल्द होगी शुरू पीआरओ ने दी जानकारी
,,मानसून की हरियाली के बीच रोमांचक रेल सफर का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। रतलाम मंडल की लोकप्रिय हेरिटेज ट्रेन एक बार फिर पटरी पर लौटने की तैयारी में है। इस बार भी पर्यटक पतालपानी से कालाकुंड तक प्राकृतिक वादियों और मनमोहक झरनों के बीच सफर का आनंद ले सकेंगे। रेलवे पीआर ओ ने शुक्रवार 1 बजे बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानसून सीजन में हेरिटेज ट्रेन