मेरठ: परतापुर क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राएं वापस लौटी घर,पिता के डांटने से नाराज़ हो कर गई थी हरिद्वार
Meerut, Meerut | Mar 17, 2024 परतापुर थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई दो छात्राएं रविवार को अपने घर वापस लौट आई है। दोनों छात्राएं मेरठ से हरिद्वार गई वहां एक आश्रम में रही उसके बाद अपने घर लौट आई। पिता के डांटने से नाराज़ होकर छात्रा अपनी सहेली के साथ घर से चली गई थी,परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस दोनों छात्राओं को तलाश रही थी।