मॉडल टाऊन: भलस्वा डेयरी गोलीकांड: भुगतान विवाद में चली गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उत्तरी दिल्ली: दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में थाना भलसवा रेल क्षेत्र से एक बड़ी वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात पाइपलाइन इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।