नावकोठी: सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए नावकोठी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
नावकोठी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए जनप्रतिनिधि समिति के सदस्य के साथ संयुक्त बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरजीत तिवारी ने किया। उन्होंने बताया के बगैर लाइसेंस के पूजा करने पर पाबंदी होगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण और आस्था के साथ सरस्वती पूजा संपन्न कराने की अपील की।