बलौदा: भिलाई मोड़ के पास कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, शिक्षिका को आई चोट, कार चालक के खिलाफ बलौदा थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के भिलाई मोड़ के पास कार ने स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी है. हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका को चोट आई है. पुलिस ने शिक्षिका की रिपोर्ट पर आरोपी कार चालक के खिलाफ BNS की धारा 125(1) और 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।