गुना नगर: म्याना हाईवे पर भीषण हादसा: माता पूजन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 घायल
गुना के नेशनल हाईवे-46 पर म्याना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चंदेल परिवार के 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी नरवर से माता पूजन कर अशोकनगर लौट रहे थे। घायलों को पहले म्याना अस्पताल और फिर गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक 45 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया।