झालरापाटन: राजपुरा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की हुई मौत
झालावाड़ के सीमावर्ती राजपुरा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुमड़ा गांव के रहने वाले कुबेर सिंह के रूप में हुई है।