पटना ग्रामीण: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पटना एयरपोर्ट पर कहा- कांग्रेस मुक्त भारत बनने जा रहा है
पटना में शनिवार को इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, इस बैठक पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये फ्लॉप शो है। कांग्रेस मुक्त भारत बनने जा रहा है।