मिश्रिख: गौरिया गन्ना क्रय केंद्र का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण, अपने सामने कराई गन्ने की ट्रालियों की तौल, मचा हड़कंप
सीतापुर जिला अधिकारी राजा गणपति आर ने संदना थाना क्षेत्र के रामगढ़ चीनी मिल के गौरिया गन्ना क्रय केंद्र का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया गया। बताया जा रहा है लगातार मिल रही शिकायतों के चलते जिला अधिकारी के द्वारा निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित रजिस्टरों को भी चेक किया था। जिसके बाद उन्होंने अपने सामने ही गन्ने की ट्रालियों की तौल भी कराई थी।