मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत धमतरी के 265 लाभार्थियों का लॉटरी से चयन हुआ है। ये श्रद्धालु 5 से 11 अगस्त तक द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की पावन यात्रा पर जाएंगे। यात्रा की पूरी व्यवस्था सुरक्षा, भोजन, आवास एवं चिकित्सा सुविधा सहित की गई है।