हरदा: हरदा में कल बिजली कटौती: अलग-अलग समय पर कई इलाकों में 4 घंटे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद
Harda, Harda | Apr 4, 2026 शहर में रविवार, 5 अप्रैल को विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शहर के कई फीडरों पर अलग-अलग समय में सप्लाई बंद की जाएगी।