थाना बारासगवर पुलिस द्वारा 28 अक्टूबर को ट्रैक्टर पार्ट की हुई चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि 28 अक्टूबर को टंडसपुर निवासी सत्येंद्र के यहां दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर के पार्ट हाइड्रोलिक पट्टी चोरी चले गए थे । पुलिस ने बुधवार शाम 05 बजे प्रेस नोट जांरी कर जानकारी दी है।