खगड़िया: खगड़िया में बैंकों की सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने चलाया विशेष जांच अभियान
खगड़िया जिले में बैंक लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस ने विशेष बैंक सुरक्षा जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के सरकारी एवं निजी बैंकों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बैंक परिसर, मुख्य प्रवेश द्वार, नकदी काउंटर, स्ट्रॉन्ग रूम, सीस