नरपतगंज: वरदाहा जालिम चौक के समीप ट्रैक्टर चालक और दो मजदूरों को मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी, डेढ़ लाख छिनतई का लगाया आरोप
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के वरदाहा स्थित जालिम चौक के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर चालक व दो मजदूर के साथ मारपीट का घायल करने व डेढ़ लाख रुपए छिनतई का मामला सामने आया है। घटना के बाद लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद ट्रैक्टर चालक के द्वारा नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया।