नरपतगंज: फरही वार्ड 6 में भूमि विवाद में 8 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, एसडीपीओ ने पहुंचकर ली घटना की जानकारी
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत के वार्ड संख्या 6 में भूमि विवाद को लेकर 8 वर्षीय मासूम बच्ची के हत्या का मामला सामने आया है।हत्या के बाद जानकारी मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, नरपतगंज थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओ पर जांच पड़ताल किया। वहीं मृतक के परिजन के द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया।