कटनी नगर: एनकेजे क्षेत्र के सुरखी टैंक रोड पर भीषण हादसा, ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर पांच घायल,दुल्हन को विदा करा लौटते समय घटना
एनकेजे क्षेत्र के सुरखी टैंक रोड पर आज गुरूवार दोपहर 2:40 मिनट पर एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ है तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी बोलेरो में दमोह के हटा के पास स्थित हरदीटोला का बंजारा परिवार सवार था जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं घायलों में दूल्हा दुल्हन भी शामिल है घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।