सिलाव: नालंदा: नीरपुर गांव में करंट लगने से किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
Silao, Nalanda | Apr 29, 2026 नालंदा थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे बिजली तार करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक धर्मेंद्र मिस्त्री के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है। परिजनों ने बताया कि शाम को अंकुश शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान खेत मालिक द्वारा मकई की फसल के चारों ओर लगाए गए नंगे तार में प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से करंट लग