कैराना: कैराना स्थित यमुना नदी पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लगाई आस्था की डुबकी
Kairana, Shamli | Jun 15, 2026 सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर कैराना में यूपी—हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे का वीडियो है। श्रद्धालुओं ने यमुना पर पूजा—अर्चना की, स्नान किया और मन्नतें मांगीं। उन्होंने ब्राह्मणों को दान—दक्षिणा भी दिया। सुरक्षा को लेकर यमुना नदी पर पुलिस के साथ ही प्राइवेट गोताखोर तैनात नजर आए।