बड़ीसादड़ी में ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। पंडेड़ा, पुनावली, भाणुजा, खेरमालिया और बड़वल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता प्रभारी चंद्रकांत शर्मा और मुख्य निर्णायक कैलाश चंद्र मालू रहे।