बिसौली: बिसौली नगर में छोटे-छोटे बच्चों ने निकाला अल अतश का जुलूस, गूंजीं 'या हुसैन' की सदाएं
Bisauli, Budaun | Jun 20, 2026 शहीदे आजम हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में मोहर्रम के अवसर पर बिसौली नगर में गम और अकीदत का माहौल बना हुआ है। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा इमामबाड़ा बनी हाशिम से अल अतश का जुलूस बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल बच्चों ने शनिबार को 6 बजे करीब कर्बला के प्यासे शहीदों की याद ताजा करते हुए मातम किया।