कमला नेहरूनगर में भाजपा पार्षद शीतल देओल पर फायरिंग के मामले मैं दो अज्ञात के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।