कासगंज: टनकपुर-अछनेरा स्पेशल बनी एक्सप्रेस ट्रेन, कासगंज से सप्ताह में पांच दिन चलेगी, बुधवार और शनिवार को नहीं चलेगी ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर ने टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने की मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी और सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। मामले की जानकारी रविवार दोपहर 2 बजे मिली।