मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे; कई इलाकों में जलजमाव
मोहम्मदगंज प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर से लेकर शाम तक हुई जबरदस्त बारिश ने भीषण उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। कई घंटों तक रुक-रुक कर हुई वर्षा से पूरा इलाका तरबतर हो गया। सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे।