महसी: रामपुर धोबियाहार वैवाही मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, महिला सहित तीन लोग घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार वैवाही मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहन चालकों की जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।